सोनभद्र, अक्टूबर 7 -- Sonbhadra News: डाला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय चौकी क्षेत्र के बाड़ी गांव में बुधवार की अलसुबह टावर के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव खून से लथपथ था। सूचना पर पहुंची डाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। बाड़ी से चोपन गांव जाने वाले मार्ग पर टावर के समीप बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय जयराम पांडेय पुत्र सुदामा पांडेय निवासी बाड़ी, थाना चोपन के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि शव के पास टीपर के पहिए के निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी टीपर की चपेट में आने से जयराम की मौत हुई होगी। हालांकि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं...