सोनभद्र, सितम्बर 18 -- Sonbhadra News: अनपरा, संवाददाता। गुरुवार शाम सिंगरौली मप्र के जयंत चौकी क्षेत्र अन्तर्गत मस्जिद मार्केट में हुई ज्वेलरी शॉप लूट कांड में शामिल एक आरोपी को अनपरा पुलिस बैरपान के निकट हाइवे पर हल्की मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। बाइक पर सवार दूसरा आरोपी मौके का फायदा उठा कर फरार होने में कामयाब रहा जिसकी पुलिस टीमें घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिशों में लगी हुई है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: फायरिंग कर ज्वेलरी शॉप से लाखों के गहनों की लूटपकड़ा गया आरोपी पकड़ा गया आरोपी 25 वर्षीय रोशन स्वीपर शक्तिनगर थाना क्षेत्र का शातिर अपराधी बताया गया है, जिस पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज है। वहीं फरार हुआ दूसरा आरोपी अनपरा का राहुल स्वीपर बताया गया है, जिसके लिए पुलिस उसके तमाम ठिकानों पर दबिश दे रही है। आपरेशन लंगड़ा अभियान के तहत पक...