सोनभद्र, नवम्बर 10 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल और म्योरपुर में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। अभी तक जिले के आठों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कहीं भी अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में मरीजों को इस जांच के लिए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी पर निर्भर रहना पड़ता था। यह व्यवस्था शुरू होने से खासकर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अति पिछड़े जिले में शामिल सोनभद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल सबसे अधिक खराब है। लोगों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज का रूख करना पड़ता है। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के बावजूद अ...