Sonbhadra News: जादू-टोना को लेकर मारपीट,केस दर्ज
सोनभद्र, सितम्बर 30 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्रामसभा कुलडोमरी के टोला लोझरा में सोमवार शाम जादू-टोना करने के विवाद में जमकर मारपीट हुई। पीड़ित रूपनारायण पुत्र देव नारायण निवासी लोझरा ने पुलिस से की शिकायत में आरोप लगाया कि शाम लगभग छ: बजे हेतराम पुत्र रामप्रह्लाद, राजकुमार पुत्र हेतराम ,अशोक पुत्र हेतराम व विजेन्द्रर पुत्र हेतराम ने महुआ वृक्ष के नीचे जादू-टोना करने का आरोप लगा उसकी जमकर पिटाई की। उसने जब शोर मचाया तो उसे बचाने आये भाई लक्ष्मन खैरवार ,भाभी मनिया और पत्नी पानमति की भी जमकर पिटाई की। धमकी दी कि यदि पुलिस के पास शिकायत की तो जान से मार दिया जायेगा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.