सोनभद्र, सितम्बर 1 -- Sonbhadra News: बीजपुर। म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में संचालित होटलों में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर कथित रूप से मिलावटी मिठाइयों की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। सोमवार देर शाम बीजपुर क्षेत्र के एक होटल में चार पहिया वाहन से मिठाई की आपूर्ति करने पहुंचे एक सप्लायर को देखकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी और आगे की कार्रवाई के लिए अधिकारियों को बुलाया। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी कीर्ति आनंद थाने पहुंचे। उन्होंने अभिषेक कुमार पुत्र गुड्डू प्रसाद निवासी रामनगर, दुद्धी की मौजूदगी में मिठाइयों के नमूने लिए। नमूनों को विधिक प्रक्रिया के तहत जांच के लिए भेजा जा रहा...