सोनभद्र, अगस्त 19 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कनहर नदी का जलस्तर खतरे के निशान 271.100 मीटर के पास पहुंच गया है। बांध की सुरक्षा और बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए पहली बार कनहर बांध के सभी 13 फाटकों को एक साथ खोल दिया गया है। बांध के फाटक खुलते ही पानी की विशाल और सफेद फुहारें देखने के लिए आस-पास के इलाकों से हजारों लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। हालांकि मौके पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं दिखे। दुद्धी तहसील के अमवार में स्थित कनहर सिंचाई परियोजना का बांध इस समय पूरी तरह लबालब है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: प्रयागराज में यमुना उफनाई, कानपुर में बाढ़ का खतरा कैचमेंट एरिया में लगातार भारी बारिश होने से बांध में पानी की आवक तेजी से बढ़ रही थी। बांध का जलस्तर खतरे के निशान 263.10...