सोनभद्र, जुलाई 18 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत रासपहरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में शनिवार को जीवीपीआर इंजीनियरिंग लिमिटेड की ओर से जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों को पानी की महत्ता बताते हुए उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जीवीपीआर के जनसंपर्क अधिकारी आशीष पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार की हर घर नल जल योजना के तहत दक्षिणांचल में पेयजल समस्या के समाधान के लिए कंपनी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जल का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। आवश्यकता के अनुसार ही पानी का उपयोग करें और उसे अनावश्यक बहने से रोकें, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधन सुरक्षित रह सकें। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: मिर्जापुर कार्यालय से सुबह साढ़े द...