Sonbhadra News: जला ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन
सोनभद्र, सितम्बर 22 -- Sonbhadra News: सांगोबांध,हिंदुस्तान संवाद। बभनी ब्लॉक के चौना गांव स्थित बहेराडोल प्राथमिक विद्यालय के पास पिछले तीन वर्षों से जला 16 केवीए का ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया और जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार बहेराडोल प्राथमिक विद्यालय के पास लगा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब तीन वर्ष पूर्व जल गया था। इसके बाद से आसपास के करीब 30 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। सोमवार को दोपहर करीब दो बजे ग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.