Sonbhadra News: जल, जंगल और जमीन बचाने को ग्रामीणों का प्रदर्शन
सोनभद्र, जुलाई 13 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। नगवां विकास खंड के पपड़हवा ग्राम पंचायत में सोमवार को पेड़ है तो प्राण है अभियान के तहत ग्रामीणों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया। इसके साथ ही किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा संभावित विस्थापन के विरोध में प्रदर्शन किया।किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक ने कहा कि जिले की प्राकृतिक संपदा और यहां के आदिवासी समुदाय के अधिकारों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उद्योग स्थापित करने के नाम पर आदिवासी परिवारों को उनकी पुश्तैनी जमीन से बेदखल करना चाहती है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि विकास के लिए उद्योग स्थापित करने हैं तो ऐसी जगहों का चयन किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.