Sonbhadra News: जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप में 11 लोगों पर मुकदमा
सोनभद्र, जुलाई 10 -- Sonbhadra News: घोरावल। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग गांवों में दूसरे की जमीन पर अवैध कब्जा करने तथा पक्की पैमाइश के बाद लगाए गए मेड़ चिन्ह हटाने के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मिर्जापुर निवासी इंदिरा सिंह की तहरीर पर लहास गांव निवासी सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, सूरज सिंह और धीरज सिंह के खिलाफ पक्की पैमाइश के बाद जमीन पर अवैध कब्जा करने और मेड़ चिन्ह हटाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसी प्रकार, रॉबर्ट्सगंज के पलिया कला निवासी मतीन बेग की तहरीर पर करी बराव गांव निवासी केदार, कुद्दू, ओमप्रकाश और रामसागर के खिलाफ दूसरे की भूमि पर अवैध कब्जा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, बीमौरी गांव निवासी गुलाब प्रसाद की शिकायत पर गांव के विनोद, कल्लू और पग्गल के विरुद्ध पक्की पैमाइश के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.