सोनभद्र, अगस्त 8 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। जमीन दिलाने के नाम पर 7.52 लाख रुपये लेने, रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। न्यू कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि गंगेश तिवारी ने जमीन दिलाने का झांसा देकर उनसे अलग-अलग किस्तों में 11 हजार रुपये नकद, 41 हजार रुपये ऑनलाइन और 10 लाख रुपये का चेक लिया। बाद में जमीन का सौदा पूरा नहीं हुआ और रकम वापस मांगने पर टालमटोल की गई। शिकायत के अनुसार कुल 7.52 लाख रुपये अभी भी वापस नहीं किए गए हैं। आरोप है कि पैसे मांगने पर गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने गंगेश तिवारी, अनुराधा टेलर उर्फ अन्नू टेलर और हिमांशु तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्द...