Sonbhadra News: जमीन के बदले जमीन को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र, सितम्बर 3 -- Sonbhadra News: खलियारी, हिंदुस्तान संवाद। नगवां विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कजियारी में गुरुवार को दर्जनों ग्रामीणों ने घर के बदले घर और जमीन के बदले जमीन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव में जन चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनने और समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार नगवां बांध में पानी भरने के दौरान पहले उनका घर और जमीन डूब क्षेत्र में आ गए थे। उस समय अधिकारियों की ओर से प्रभावित परिवारों को दूसरी जगह आवास बनाने तथा खेती के लिए जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था। कई ग्रामीणों को जमीन और आवास का लाभ मिल गया, लेकिन बड़ी संख्या में लोग आज भी इस सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई परिवार जंगल की जमीन पर झोपड़ी और छप्पर बनाकर रहने को मजबूर हैं। वन विभाग के माध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.