सोनभद्र, जुलाई 15 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री व्यास जी गौड़ के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल के नाम संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए जनहित से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई की मांग की। व्यास जी गौड़ ने कहा कि रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के नगवां और कोन ब्लॉक के तरिया क्षेत्र में औद्योगिक कंपनियों की तरफ से आदिवासियों की जमीन और जंगल पर कथित कब्जा कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि आदिवासियों को उनकी जमीन और आवास से बेदखल किए जाने पर तत्काल रोक लगाई जाए। बालू और पत्थर खदानों में होने वाली दुर्घटनाओं की सीबीआई जांच कराने तथा ख...