सोनभद्र, जुलाई 24 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला के जामतिहवा नाला के पास शुक्रवार की सुबह सात बजे राखड़ लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने से जाम लग गया। लगभग आठ घंटे लगे जाम के कारण मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे लोगों को पानी के लिए भी परेशान होते देखा गया। दोपहर लगभग तीन बजे वाहन को किनारे कराकर जाम हटवाया गया। बीजपुर से राखड़ लादकर एक ट्रक शुक्रवार की सुबह रेणुकूट की तरफ जा रहा था। ट्रक जैसे ही म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला के जमतिहवा नाला के पास पहुंचा, अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। ट्रक लटने से सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की कतार लगने लगे। दोपहर ढाई बजे तक सड़क के दोनों तरफ लगभग आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ...