सोनभद्र, जुलाई 9 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर।हिंदुस्तान संवाद। शक्ति नगर क्षेत्र की राजकिशन बस्ती में गुरुवार को सपाइयों ने जन चौपाल लगाकर आगामी चुनाव में जन जन तक समाजवादी पार्टी की नीतियां पहुंचाने का संकल्प लिया। मजदूर सभा के प्रदेश सचिव मुकेश सिंह के नेतृत्व में मजदूर सभा के आजाद राय एवं गोपाल यादव, जिलाध्यक्ष मजदूर सभा छेदीलाल राजभर ने चौपाल में आये सैकड़ो लोगों की समस्याओ को सुना और उनके लिए संघर्ष की बात कही। आगामी विधानसभा और विधान परिषद के चुनाव समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सभी से एक जुट प्रयास की अपील की गयी । मुकेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सपा की सरकार आने पर गरीब मजदूरों की समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। इस मौके पर सेक्टर प्रभारी अयोध्या गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य इरफान खान, इंद्रेश यादव,अखिलेश सिंह, दिनेश च...