सोनभद्र, अगस्त 16 -- Sonbhadra News: सोनभद्र/खलियारी। जनपद के राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं नगवां ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी में सीएम जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों जगहों पर कुल मिला कर 68 मरीजों की जांच कर दवा का वितरण किया गया। राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित सीएम जन आरोग्य मेले में 36 मरीजों की जांच कर डॉ. जेपी सिंह के माध्यम से जांच कर दवा का वितरण किया गया। मेले में मनोज, चरनजीत, चंद्रकला आदि ने मरीजों की जांच में मदद की। वहीं नगवां ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी पर रविवार को सीएम आरोग्य मेला में कुल 32 मरीजों को दवा वितरण किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खलियारी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि मेला में कुल 32...