सोनभद्र, जुलाई 26 -- Sonbhadra News: सोनभद्र/खलियारी, हिटी। राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य एवं नगवां ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी पर रविवार को सीएम आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों जगह मिलाकर कुल 76 मरीजों की जांच करते हुए उपचार किया गया। राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ.जेपी सिंह के माध्यम से कुल 36 मरीजों की जांच कर दवा का वितरण किया गया। इस मौके पर मनोज कुमार, प्रहलाद निगम, चंद्रजीत आदि ने मरीजों की जांच किया। यहां पर सर्दी जुकाम और वायरल फीवर के मरीज अधिक पहुंचे थे। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि मेला में कुल 41 मरीजों को दवा वितरण किया गया है, जिसमें अधिकांश मरीज वायरल बुखार, खांसी, जुकाम, सुगर से संबंधित थे। मेला मे...