सोनभद्र, सितम्बर 7 -- Sonbhadra News: दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर दुद्धी कस्बा भक्ति के रंग में सराबोर रहा। मां काली मंदिर प्रांगण में शनिवार की रात आयोजित द्वितीय श्याम संकीर्तन महोत्सव में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। खाटू श्याम के भजनों की ऐसी छटा बिखरी कि श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में झूमते रहे। मंदिर परिसर में चारों ओर श्याम बाबा के जयकारे गूंजते रहे। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक कृष्णा शर्मा, दीपक पांडेय, संजीव सांवरिया और संजना सांवरिया ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। भजनों के बीच श्रद्धालु तालियां बजाते हुए झूमते नजर आए। भगवान श्रीकृष्ण और खाटू श्याम की भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम को लेकर मां काली सेवा समिति की ओर से मं...