Sonbhadra News: जन्मदिन पर पौधरोपण का दिया संदेश
सोनभद्र, जुलाई 27 -- Sonbhadra News: ओबरा। चोपन ब्लॉक में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ईडीह में खण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्रा ने सोमवार को सभी छात्र-छात्राओं को पहचान-पत्र वितरित किया। इसके पश्चात इको क्लब फॉर लाइफ मिशन के तहत विद्यालय में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को अपने जन्मदिन के अवसर पर एक पेड़ लगाने का संदेश दिया। वहीं उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे श्रेष्ठा, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता,नवोदय, विद्या ज्ञान आदि की जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविन्द कुमार, शिक्षिका मीरा सिंह, कंचन, बैजाती माला, रानी आर्य व सविता सिंह पटेल मौजूद रही। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.