सोनभद्र, अक्टूबर 29 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार घोरावल में जनगणना 2027 के दूसरे चरण के तहत प्रगणकों के प्रथम फेज का प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ। 27 अक्टूबर से शुरू हुए प्रशिक्षण सत्र का समापन 29 अक्टूबर को हुआ। प्रशिक्षण तहसीलदार घोरावल प्रवीण कुमार के नेतृत्व में संपन्न कराया गया। दूसरे फेज में भी 200 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में तहसीलदार प्रवीण कुमार ने बताया कि जनगणना 2027 के दूसरे चरण में परिवारों की गणना की जाएगी। इसके लिए कुल 200 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में मकान गणना का कार्य संपन्न हो चुका है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: जनगणना प्रशिक्षण में प्रगणकों को प्रश्नों से लेकर ऐप पर एंट्री तक की दी जानकारी उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना...