सोनभद्र, अगस्त 25 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। जनगणना में आदिवासी धर्म कोड और अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी का अलग जाति कॉलम शामिल करने की मांग को लेकर मंगलवार को रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान ने बीडीओ म्योरपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। प्रतिनिधियों ने कहा कि 1961 से पहले जनगणना में आदिवासी धर्म कोड का प्रावधान था, जिसे बाद में समाप्त कर दिया गया। उन्होंने इसे पुनः शामिल करने की मांग की। साथ ही 14 अगस्त 2026 के राजपत्र में ओबीसी कॉलम नहीं होने पर संशोधन कर इसे जोड़ने, अति पिछड़ा वर्ग की सामाजिक-आर्थिक स्थिति की गणना कराने और जस्टिस रोहिणी आयोग की रिपोर्ट संसद में रखने की मांग की। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन इस मौके पर कृपाशंकर पनिका, राजेंद्र प्रसाद गोंड, तुलसीराम...