सोनभद्र, जुलाई 27 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय वन रेंज के कठौंधी बीट के महुआनार के जंगल में रविवार की रात लगभग 11 बजे जंगल में सुरक्षा खाई खोदे जाने के दौरान गिरे 6 पेड़ कत्था के पेड़ का बोटा तस्कर उठा ले गए। मामले की जानकारी होते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए रेंजर ने घटना की जांच शुरु करा दी है। स्थानीय ग्रामीणों और बोटा वाहन में लोड करने वाले एक मजदूर ने नाम सार्वजनिक ना करने के शर्त पर बताया कि तीन माह पहले खुदाई के दौरान पेड़ गिरा था। उसे कास्तकारी ठेकेदार उठा कर किसान के खेत से काटे गए पेड़ के बोटा में मिला दिया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: अवैध रूप से आम के पेड़ों का कटान, एक गिरफ्तार उन्होंने इसमें वन कर्मियों की मिली भगत का भी आरोप लगाया है। बताया कि यह वहीं तस्कर है जो दो माह पूर्व 14 पेड़ की परमिट ...