Sonbhadra News: जंगल में संदिग्ध हाल में लकड़हारे का मिला शव
सोनभद्र, नवम्बर 7 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के किरवानी गांव के जंगल में शनिवार की सुबह एक लकड़हारे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी धारदार हथियार से चोट के निशान नहीं मिले हैं, जबकि कीड़ों के काटने के निशान पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार 55 वर्षीय लकड़हारे संतोष पटारी पुत्र कालिका प्रसाद शुक्रवार छह नवंबर की सुबह करीब 10 बजे लकड़ी काटने के लिए जंगल गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू कर दी। जंगल में खोजबीन के दौरान उनका शव मिला। इसके बाद ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.