सोनभद्र, सितम्बर 28 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनिया पहाड़ी स्थित रघुनाथपुर गांव के पास सोमवार को जंगल में एक महिला का शव पेड़ से साड़ी के सहारे लटकता मिला। दोपहर में जंगल की ओर गए चरवाहों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के वाचर को दी। वाचरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने के बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान शाहगंज थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय तारा देवी पत्नी चंद्रबली यादव के रूप में की गई। यह भी पढ़ें- Chapra News: गड़खा दक्षिण टोला में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी परिजनों के मुताबिक महिला रविवार को घर से अचानक लापता हो गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उ...