सोनभद्र, जुलाई 8 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के हथियार गांव के जंगल में बुधवार की सुबह एक किशोरी का शव पेड़ लटकता मिला। किशोरी मंगलवार को घर से किसी बात से नाराज होकर निकली थी। ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान कर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में शुरु कर दी है। बभनी पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के सिंदूर ग्राम पंचायत के ठूरुक्की टोला निवासी राम सूरत मंगलवार को ट्रैक्टर चलाने गया था। मां घर के कामकाज में थी। किसी बात को लेकर राम सूरत की 12 वर्षीय बेटी अनीता नाराज होकर घर से बाहर निकल गई और शाम तक घर नहीं लौटी। जब घर देर रात तक वापस नहीं लौटी तो परिजन परेशान होकर खोजबीन करने लगे, लेकिन उसका कही पता नहीं चला। बुधवार को सुबह हथियार के जंगल में कुछ लोगों ने शव द...