सोनभद्र, जुलाई 8 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनमहरी गांव की एक प्रसूता महिला चार दिन तक जंगल में भटकने के बाद बुधवार को मिल गई। उपचार के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा ने बताया कि सुमन कुमारी पत्नी सतीश विश्वकर्मा निवासी ग्राम बनमहरी तीन जुलाई को सुबह करीब 5 बजे शौच के लिए घर से निकली थीं। मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण वह पास के जंगल में चली गईं और रास्ता भटक गईं। परिजनों के अनुसार सुमन के घर वापस न लौटने पर काफी तलाश की गई। इसके बाद 4 जुलाई को म्योरपुर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी गई। यह भी पढ़ें- Roorki News: 48 घंटे में जीआरपी ने ढूंढ निकाले महिला समेत चार बच्चे पुलिस और परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी। इस दौरान महिला तीन दिन तक जंगल में ही रही। भूख और प्यास ...