सोनभद्र, अक्टूबर 18 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को तिल की फसल काटकर घर लौट रही तीन युवतियों के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। सुनसान रास्ते पर तीन युवकों ने कथित तौर पर उनका रास्ता रोककर अभद्रता की। विरोध करने पर धमकी भी दी। युवतियों ने हिम्मत दिखाते हुए एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए। युवतियों ने रविवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। उन्होंने बताया कि तीनों तिल की फसल काटकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान तीन युवकों ने रास्ता रोककर छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी धमकी देने लगे। युवतियों ने एक युवक को पकड़कर डायल 112 पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। पुल...