Sonbhadra News: छात्र ने फोन पर दी आचार्य को जान से मारने की धमकी, केस
सोनभद्र, अक्टूबर 10 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर, हिन्दुस्तान संवाद। एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के सहायक आचार्य को पूर्व छात्र के मोबाइल फोन पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई सहायक आचार्य की तहरीर पर की है। शक्तिनगर एनटीपीसी कॉलोनी परिसर में स्थित काशी विद्यापीठ के सहायक आचार्य डॉक्टर प्रभाकर लाल ने पुलिस को दी तहरीर में ताया कि छह अक्टूबर को दोपहर में विशाल कुमार तिवारी का फोन आया। उसने फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यहाँ तक कि पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की भी धमकी दे डाली। आचार्य ने यह भी बताया कि जान से मारने की धमकी और गाली गलौज करने वाला युवक संस्थान का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.