सोनभद्र, जुलाई 6 -- Sonbhadra News: मधुपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के मधुपुर बाजार में स्थित शासकीय विद्यालय श्रीचंद्रगुप्त मौर्य इंटरमीडिएट कॉलेज में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार से विद्यालय खुला। सोमवार को विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं का तिलक और टीका लगाकर स्वागत किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ पूजा राय ने बताया कि विद्यालय तो एक जुलाई से ही खुला है, लेकिन शिक्षक पात्रता परीक्षा के कारण प्रथम सप्ताह में शिक्षण कार्य बाधित रहा। सोमवार को पुन: विद्यालय खुलने पर शिक्षण कार्य प्रारंभ हुआ। इस मौके पर सहायक अध्यापक डॉ अरविंद सिंह, धर्मेंद्र कुमार, जसवंत सिंह, वंदना आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: छात्र-छात्राओं का चंदन लगाकर किया स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...