Sonbhadra News: छात्राओं को वितरित किये सेनेटरी पैड
सोनभद्र, जुलाई 22 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल ने सीएसआर के अंतर्गत शासकीय कन्या महाविद्यालय, वैढ़न में छात्राओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में डॉ. मयूराक्षी भराली एवं एनटीपीसी अस्पताल की चिकित्सकीय टीम ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के महत्व, संक्रमण से बचाव, संतुलित आहार एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने मासिक धर्म से जुड़े सामाजिक मिथकों एवं झिझक को दूर करने का संदेश देते हुए छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए।छात्राओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा महाविद्यालय को बास्केटबॉल एव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.