Sonbhadra News: छात्राओं के बीच डीएम ने मनाया अपना जन्मदिन
सोनभद्र, अगस्त 18 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मंगलवार को अपने जन्मदिवस को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचकर छात्राओं के बीच केक काटकर मनाया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी, कैमूर वन्यजीव प्रभाग, मिर्जापुर आरुषि मिश्रा भी उपस्थित रही। डीएम ने छात्राओं के साथ केक काटकर जन्मदिवस की खुशियां साझा कीं तथा उनके साथ भोजन भी ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- Sasaram News: औचक निरीक्षण में छात्राओं से रूबरू हुए डीएम-एसपी, लक्ष्य जानकर बढ़ाया हौसला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.