सोनभद्र, जुलाई 14 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले की सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में पहल शुरू कर दी गई है। एनसीएल की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) निधि से जिले के छह सीएचसी और तीन ब्लॉक पीएचसी का व्यापक कायाकल्प कराया जाएगा। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की पहल पर एनसीएल को प्रस्ताव भेजा गया है। कंपनी की तरफ से इसको लेकर सर्वे भी शुरू कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- सीएचसी में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक मूल्यांकन कार्य संपन्नपहला चरण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.रमेश कुमारा मिश्रा की ओर से तैयार प्रस्ताव में चोपन, नगवां, दुद्धी, म्योरपुर, बभनी और मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ करमा, चतरा और कोन ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को शामिल किया गया है। प्रत्येक अस्पताल पर लगभग 75 ल...