सोनभद्र, सितम्बर 23 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड बभनी के मुनगाडीह गांव के चकबदरीटोला स्थित तिरकटवा बस्ती में छह माह से बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद विभाग ने खराब ट्रांसफार्मर लगाकर कागजों में शिकायत का निस्तारण कर दिया, लेकिन बस्ती में आज तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। ग्रामीणों के मुताबिक शिकायत के कई दिनों बाद ट्रांसफार्मर लगाया गया था। आरोप है कि इसके लिए क्षेत्रीय बिचौलियों के माध्यम से खर्च भी जमा कराया गया, लेकिन ट्रांसफार्मर लगने के बाद भी बिजली नहीं मिली। छह माह से बिजली के अभाव में ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और घरों में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी शोपीस बने हुए हैं। ग्रा...