Sonbhadra News: छपका में धान की कटाई शुरू, खेतों में जुटे किसान
सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। धान की फसल पकने के साथ ही छपका क्षेत्र में धान की कटाई का दौर शुरू हो गया है। खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल को काटने के लिए किसान पूरी तरह से जुट गये हैं। धान की बालियां पकने के बाद किसानों के चेहरों पर खुशी दिखाई देने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में फसल की कटाई को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। किसानों के लिए धान की कटाई का समय पूरे साल की मेहनत का परिणाम पाने का महत्वपूर्ण अवसर होता है। हालांकि फसल की पैदावार मौसम, सिंचाई और खेती की लागत पर निर्भर करती है। किसान कटाई के बाद धान की मड़ाई और उपज को सुरक्षित रखने की तैयारी में भी जुटे हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: धान मड़ाई शुरू,चूरा मशीनों पर हो रही पेराई धीरे-धीरे जनपद में अगेती बोई गई धान की फसलों के पकने के बाद कटाई का कार्य शुरु कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.