सोनभद्र, जुलाई 19 -- Sonbhadra News: सांगोबांध, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव में शनिवार की रात सर्प दंश से एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। चौना ग्राम पंचायत के कोरहट्टी टोला निवासी 49 वर्षीय लल्लू कोरवा पुत्र विद्या प्रसाद कोरवा शनिवार की रात करीब नौ बजे धनखोर बाजार से अपने घर लौटे थे। घर के बाहर कुछ देर चबूतरे पर बैठने के बाद जैसे ही वह घर के अंदर जाने लगे, तभी एक जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। लल्लू ने परिजनों को खुद इसकी जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन घर से कुछ ही दूरी पर उनकी हालत बिगड़ गई और रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी सोन...