सोनभद्र, सितम्बर 9 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। शक्ति नगर थाना अंतर्गत खड़िया बाजार से अज्ञात चोरों ने खड़ी दो ट्रेलर से बैटरी केबुल, सेल्फ आदि पर हाथ साफ कर दिया है। ट्रेलर मालिक खड़िया बाजार निवासी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बीते 5 सितंबर और 9 सितंबर की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा उनकी खड़ी ट्रेलर से बैटरी केबल व सेल्फ चोरी कर लिया। चार दिन के भीतर दो बार चोरी होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। स्थानीय बाजार वासियों ने चोरों की गतिविधियों पर अंकुश के लिए गश्त बढ़ाने की मांग पुलिस से की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...