सोनभद्र, सितम्बर 15 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। शक्तिनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत एनटीपीसी सिंगरौली के ओपेन यार्ड स्टोर में रखे चार ल्यूब ऑयल कुलरों को क्षतिग्रस्त कर अज्ञात चोरों ने उसके ताम्बे की पाइप चोरी कर रफुचक्कर हो गये। सीआईएसएफ कर्मियों ने सुबह ल्यूब ऑयल कूलर क्षतिग्रस्त पाकर इसकी सूचना एनटीपीसी प्रबन्धन को दी जिसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शक्तिनगर पुलिस एनटीपीसी सिंगरौली के संविदा व सामग्री उपमहाप्रबंधक संजीव कुमार सिंह की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजीव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 5 सितंबर लगभग 9:30 बजे यार्ड 7 एवं 8 यार्ड से कंपनी का सामान चोरी हो गया है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: टाटा एनर्जी के सोलर प्लांट से केबल काट ले गए चोर ओ ए...