सोनभद्र, नवम्बर 24 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के करारी गांव में रविवार को चोरी के शक में युवक के मुंह पर कालिख-चूना पोतकर खंभे में बांधकर पीटने का मामला प्रकाश में आया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर मंगलवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के करारी गांव निवासी नरेन्द्र कुमार को गांव के कुछ लोगों ने चोरी के शक में मुंह पर कालिक-चूना पोतकर खंभे से बांधकर पिटाई कर दी। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित नरेन्द्र कुमार ने घटना की जानकारी तहरीर के माध्यम से राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तहरीर के...