सोनभद्र, जुलाई 19 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद शक्ति नगर पुलिस ने चार मोटर और कॉपर केबल के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है। शक्ति नगर थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि राजकिशन कॉलोनी निवासी धानू सरदार पुत्र सोहन सरदार व रंजीत लागोरी पुत्र सीमल लागोरी द्वारा ट्रैक कों चेंज करने वाले चार मोटर चोरी कर लिए गए थे। पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। सूचना मिलने पर की गयी कार्रवाई में दोनों के पास से कॉपर केबल भी बरामद हुआ है। बताया कि लाखों रुपए कीमती मोटर बरामद होने से पुलिस के साथ एनसीएल अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है। जानकारी के मुताबिक जीते 6 जुलाई को नोडल अधिकारी एसपी श्रीवास्तव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया था कि दुद्धिचुआ से शक्तिनगर के मध्य रेलवे ट्रैक से दिनांक 5 जुलाई की रात्रि में चोरों द्वारा पा...