सोनभद्र, अक्टूबर 4 -- Sonbhadra News: चोपन। स्थानीय पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो एक्साइड बैटरी और 15 लीटर डीजल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना चोपन में मुकदमा दर्ज है।पुलिस ने श्रवण उर्फ गोलू निवासी रेक्सहवां, चोपन और आर्यन सिंह उर्फ सूरज निवासी देउरवा, थाना कप्तानगंज, कुशीनगर, हाल पता बारी डाला को रविवार तड़के करीब 3:18 बजे विकासनगर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में लाल रंग की एक्साइड कंपनी की दो बैटरी और हरे रंग के जरीकेन में 15 लीटर डीजल बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, डाला चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिं...