सोनभद्र, अक्टूबर 22 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के आरंगपानी गांव निवासी युवक का शव गुरुवार की दोपहर घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एंबुलेंस को रोक दिया। सात लाख रुपये मुआवजा देने के आश्वासन पर परिजनों ने शाम लगभग चार बजे एंबुलेंस को छोड़ा। म्योरपुर थाना क्षेत्र के आरंगपानी गांव निवासी 28 वर्षीय लालबाबू गोड़ पुत्र प्रमोद गोड़ 28 सितंबर को केवाल के ठेकेदार की पाइप लाइन में काम करने चेन्नई गया था। बुधवार भोर में वह काम पर जाने के लिए गाड़ी में बैठा था। ओवरब्रिज से नीचे उतरते समय गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी में लदे पाइप के नीचे दबने से लालबाबू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और एंबुलेंस से गांव भेजा। गुरुवार की दोपहर ल...