सोनभद्र, अक्टूबर 15 -- Sonbhadra News: बभनी। विकास खंड बभनी के ग्राम परसा टोला में हिंडाल्को ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से निर्मित चेकडैम का उद्घाटन बुधवार को किया गया। आदित्य बिरला ग्रुप के समूह प्रमुख प्रशिक्षण एवं विकास ज्ञानोदय नीलमणि सिंह ने फीता काटकर चेकडैम का शुभारंभ किया। चेकडैम के निर्माण से क्षेत्र में वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही भूजल स्तर में सुधार और खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने में किसानों को मदद मिलेगी। ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल के लिए आदित्य बिरला समूह की सराहना की। इस मौके पर एचआरबीपी हेड अजय सिन्हा, सीएसआर प्रमुख अनिल कुमार झा, ग्रामीण विकास अधिकारी प्रदीप कुमार सोनी, रमाकांत, जीतू, मुख्य ब्लॉक संयोजक लालकेश कुशवाहा, शिवपूजन, रामचरण, अजहर इमाम, लालमन, विजय कुमार सोनी पांडेय, सोना प्रसाद, राम ...