Sonbhadra News: चुर्क मंडल से होकर गुजरी कलश वंदन यात्रा
सोनभद्र, अगस्त 20 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कलश वंदन अभियान के तहत पावन कलश यात्रा गुरुवार को चुर्क मंडल से होकर गुजरी। सदर विधायक विधायक भूपेश चौबे ने सिर पर कलश लेकर यात्रा की अगुवाई की। इस दौरान विधायक भूपेश चौबे ने लोगों से आपसी प्रेम, भाईचारे, अपनत्व और मिल-जुलकर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी महाराज का जीवन और उनके विचार समाज में समानता, समरसता एवं सद्भाव का संदेश देते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। कलश यात्रा के चुर्क मंडल के विभिन्न स्थानों पर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने अत्यंत भाव-विभोर होकर पवित्र कलश का पूजन-अर्चन किया और भव्य स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Chapra News: संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.