Sonbhadra News: चीनी व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, हड़कंप
सोनभद्र, अगस्त 24 -- Sonbhadra News: घोरावल,हिंदुस्तान संवाद। उप जिलाधिकारी घोरावल विशाल कुमार की अगुवाई में सोमवार को घोरावल नगर के तीन प्रमुख चीनी व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों के स्टॉक रजिस्टर की जांच की और उपलब्ध स्टॉक का सत्यापन किया। निरीक्षण की खबर लगते ही कई दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गए। निरीक्षण के दौरान व्यापारियों को निर्धारित सीमा से अधिक चीनी का स्टॉक न रखने, स्टॉक बोर्ड लगाने, दुकान के सामने रेट सूची स्पष्ट रूप से अंकित करने तथा निर्धारित दर पर ही चीनी की बिक्री करने की हिदायत दी गई। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि निर्धारित दर से अधिक कीमत पर चीनी की बिक्री पाए जाने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Etah News: चीनी की निगरानी के लिए गठित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.