सोनभद्र, अगस्त 26 -- Sonbhadra News: महुली, हिन्दुस्तान संवाद। दुद्धी ब्लॉक के महुली-पोलवा और पतरिहा गांवों के बीच स्थित महुली बस स्टैंड पर बना सार्वजनिक शौचालय पिछले करीब चार महीने से सफाई और देखरेख के अभाव में बंद पड़ा है। शौचालय बंद होने से बस स्टैंड पर आने-जाने वाले ग्रामीणों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं को हो रही है। महुली बस स्टैंड क्षेत्र में ग्रामीण बैंक के साथ ही आसपास के तीन गांवों के लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। बसों के इंतजार में यहां रोजाना सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। बस स्टैंड के आसपास करीब पांच सौ मीटर की दूरी तक घनी आबादी होने के कारण लोगों के लिए सार्वजनिक शौचालय की आवश्यकता बनी रहती है। इसके बावजूद लंबे समय से शौचालय बंद रहने से लोगों को खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ र...