सोनभद्र, अक्टूबर 3 -- Sonbhadra News: कोन,हिन्दुस्तान संवाद। कोन-तेलगुड़वा मार्ग के निर्माण कार्य में पिछले करीब चार माह से ब्रेक लगा होने से क्षेत्रवासियों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर अधिवक्ताओं और ग्रामीणों में आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। साथ ही 15 दिन के भीतर काम शुरू नहीं होने पर सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। कोन क्षेत्र के अधिवक्ता एवं भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनय कुमार कनौजिया निवासी रामगढ़ ने अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि तेलगुड़वा से कोन होते हुए हर्रा तक करीब 20 किलोमीटर सड़क के निर्माण का कार्य लगभग दो वर्षों से चल रहा है, लेकिन पिछले करीब चार माह से निर्माण कार्य बंद पड़...