सोनभद्र, अक्टूबर 1 -- Sonbhadra News: करमा, हिन्दुस्तान संवाद। धंघरौल बांध से निकलने वाली मुख्य घाघर नहर, घोरावल राजवाहा समेत सभी माइनरों में एक सप्ताह के भीतर पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है। किसानों का कहना है कि इस समय धान की फसल में बालियां निकल रही हैं। ऐसे समय फसल को पर्याप्त पानी की अत्यधिक आवश्यकता होती है। किसानों ने बताया कि हाल की बारिश का पानी अब खेतों में नहीं रुका है और खेत पूरी तरह सूखने लगे हैं। ऐसे में धान की फसल को बचाने के लिए नहरों में शीघ्र पानी छोड़ा जाना बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- Roorki News: नाला नहीं बनने से हजारों बीघा कृषि भूमि प्रभावित, डीएम से गुहार किसान शिव प्रसाद, कमलाकांत मौर्या, बच्चन सिंह पटेल, राम नगीना, राम बिचार यादव, बाबा जायसवाल, राज कुमार, गुलाब प्रस...