सोनभद्र, अगस्त 18 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र में मंगलवार को पेट्रोल पंपों पर एसडीएम विशाल कुमार के नेतृत्व में आपूर्ति विभाग, पुलिस, विधिक माप विज्ञान और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की संयुक्त टीम ने जांच की। घोरावल-रॉबर्ट्सगंज मार्ग और खुटहा बाईपास मार्ग पर स्थित तीन पेट्रोल पंपों की जांच की गई। इस दौरान अधिकारियों ने पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता, गुणवत्ता और ग्राहकों को निर्धारित मात्रा में ईंधन दिए जाने की व्यवस्था की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही पेट्रोल पंपों पर माप-तौल उपकरणों की स्थिति और उनकी शुद्धता भी परखी गई। टीम ने पेट्रोल-डीजल के नमूनों और माप-तौल संबंधी व्यवस्थाओं का भी परीक्षण किया। आपूर्ति निरीक्षक अखिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के तीन पेट्रोल पंपों की जांच की गई है। जांच में पेट्रोल...