सोनभद्र, सितम्बर 26 -- Sonbhadra News: घोरावल। स्थानीय नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है, वहीं दूसरी ओर विद्युत कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उपभोक्ताओं के अनुसार विद्युत फाल्ट के नाम पर आठ से 10 घंटे तक आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे घरेलू कामकाज के साथ ही छोटे-बड़े उद्योग-धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं। शुक्रवार को दिनभर विद्युत फाल्ट के कारण लोग परेशान रहे। शनिवार सुबह करीब पांच बजे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई, जो समाचार लिखे जाने तक बहाल नहीं हो सकी थी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरसात से रात रात भर गायब रहती है बिजली, उपभोक्ता परेशान इस तरह शनिवार को करीब नौ घंटे से क्षेत्र में वि...