Sonbhadra News: घर के बाहर खूंटे से बंधी भैंस और पड़िया चोरी
सोनभद्र, सितम्बर 26 -- Sonbhadra News: बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी सड़क टोला निवासी बलवीर सिंह की घर के बाहर बंधी भैंस और पड़िया 24 सितंबर को चोरी हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पशुओं की तलाश कराने और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दे कि इसके पूर्व में भी 21 जुलाई को इकदीरी निवासी बलिराम पुत्र प्रकाश की भैंस चोरी हो गई थी जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका। इसके अलावा मुनगाडीह निवासी उमाशंकर पुत्र हरिकिसुन की दो सितंबर की रात में एक भैंस और एक पाडिया चोरी हो गई जिसका अभी तक पता नहीं चल सका। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.